NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट बदली, अब कल होंगे जारी; यहां मिलेगा Download Link
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 अब कल यानी 25 अगस्त को जारी किये जायेंगे। प्रवेश पत्र आते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

NEET PG Admit Card 2026 Link
HighLights
एडमिट कार्ड का लिंक कल होगा एक्टिवेट।
30 अगस्त को आयोजित होनी है नीट पीजी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (NEET PG 2026 Admit Card) आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाने थे जिसमें अब बदलाव किया गया है। NMEMS की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब एडमिट कार्ड कल यानी 25 अगस्त को जारी होंगे।
हॉल टिकट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in के साथ ही इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए Direct Link से डाउनलोड किया सकेगा।
ईमेल पर भी मिलेगा Download Link
नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एनबीईएमएस द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जायेगा। आवेदनकर्ता मेल में भेजे गए लिंक पर क्लिक करके सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स
- नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Public Notice में नीट पीजी एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको PDF में एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- जानकारी दर्ज करते ही प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनाशंस इन मेडिकल साइंसेज (NMEMS) द्वारा नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक तक रहेगी।
सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के बिना आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी और आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।
नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर +91- 7996165333 (सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार वेबसाइट पोर्टल natboard.edu.in पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
