NEET UG 2026 Seat Allotment: MCC ने जारी किया नीट यूजी काउंसिलिंग रिवाइज्ड II सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, PDF करें डाउनलोड
एमसीसी द्वारा नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग के लिए रिवाइज्ड प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र रैंक के अनुसार जान सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है।

Revised Provisional NEET-UG Counselling Seats Allotment -2026 Round- 1
HighLights
नीट यूजी राउंड 1 रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी।
रैंक के अनुसार जानें कौन सा कॉलेज हुआ अलॉट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी राउंड 1 रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट II जारी कर दिया गया है। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुए हैं जिसमें रैंक के अनुसार स्टूडेंट्स को कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है उसकी डिटेल साझा की गई है।
31 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट कर लेना होगा प्रवेश
जिन छात्रों को रैंक के आधार पर पहले चरण के सीट अलॉटमेंट में सीट मिली है उनको 31 अगस्त तक आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- नीट यूजी रिवाइज्ड राउंड 1 रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- यहां यूजी मेडिकल लिंक पर करें।
- अब नए पेज पर Current Events में Revised Provisional Result II for UG Counselling Round 1 पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब छात्र इसमें रैंक के अनुसार अलॉटेड कॉलेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NEET UG Counselling Revised Provisional Seats Allotment 2026 PDF
ऑनलाइन कर सकते हैं सीट अपग्रेड
जिन छात्रों को सीट अलॉट होगी और वे बाद में उसे छोड़ना चाहेंगे तो उसके लिए भी अभी तक फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत पड़ती थी। लेकिन, अब नए नियम के मुताबिक छात्र ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी सीट को छोड़ (Seat Resignation) सकेंगे।
प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अलॉटमेंट लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर लेंगे। इसके साथ ही एडमिशन के लिए नीट स्कोरकार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि दस्तावेज तैयार रखने हैं।
