विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई

Updated: Thu, 03 Sep 2026 10:16 AM (IST)

नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। छात्र 08 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET UG Counselling 2026: आवेदन आज से शुरू।

NEET UG Counselling 2026: आवेदन आज से शुरू।

HighLights

  1. दूसरे राउंड की काउंसलिंग स्टार्ट।

  2. 09 सितंबर तक च्वाइस लॉकिंग करने का समय।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 03 सितंबर से स्टार्ट हो गए हैं। जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल हुए थे। वे एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए NEET UG दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को दूसरे राउंड की काउसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए 08 सितंबर तक मौका दिया जाएगा।

इस डेट तक च्वाइस फीलिंग करने का मौका

एमसीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्र रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी पसंद के संस्थान एवं कोर्स के लिए च्वाइस फीलिंग एवं च्वाइस लॉकिंग कर सकते हैं। छात्रों को 03 सितंबर से लेकर 09 सितंबर के बीच च्वाइस फीलिंग और 08 एवं 09 सितंबर तक च्वाइस लॉकिंग करने का मौका दिया जाएगा।

कब आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड का सीट अलॉमेंट रिजल्ट 11 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। जिन भी छात्रों का नाम अलॉमेंट रिजल्ट में शामिल होगा। वे संबंधित कॉलेज में जाकर एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे। बता दें, अलॉमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को आवंटित किए गए संस्थान में 12 सितंबर से लेकर 18 सितंबर के बीच निर्धारित दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।

इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने जा रहे हैं। छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. आवेदन करने के बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर लें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई