विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने नीट यूजी MBBS और BDS में दाखिले के लिए रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

Updated: Sat, 22 Aug 2026 11:48 AM (IST)

एमसीसी की ओर से NEET UG Revised Counselling 2026 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Revised Counselling 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

NEET UG Revised Counselling 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से पहले राउंड का रिवाइज्ड अलॉटमेंट जारी किया गया है। एमसीसी के मुताबिक 21 अगस्त को जारी किए गए अलॉटमेंट रिजल्ट में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र को अपलोड करने में गलती हुई थी। हालांकि एमसीसी की ओर से इसमें सुधार के बाद रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रिवाइज्ड अलॉटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे चेक करें रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट

एमसीसी नें नीट यूजी पहले राउंड के लिए रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में यहां छात्रों की सहायता के लिए रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिवाइज्ड अलॉटमेंट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Current Events सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद REVISED PROVISIONAL RESULT FOR UG COUNSELLING ROUND 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद

एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस आवंटित किए गए हैं। जिन छात्रों का नाम रिवाइज्ड अलॉटमेंट रिजल्ट में शामिल है। उन छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर संस्थान में जाकर दाखिला लेना होगा। एमसीसी के मुताबिक छात्रों को 22 अगस्त से लेकर 31 अगस्त, 2026 के बीच आवंटित किए गए संस्थान में जाकर कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

इन दस्तावेजों को अपने साथ ले जाएं

एमबीबीएस, बीडीएस एवं नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी। जो इस प्रकार है।

  • एमसीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
  • नीट यूजी स्कॉलरकार्ड
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं का प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटा
  • पहचान-पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

 

यह भी पढ़ें: SSC Selection Phase 14 Exam Date: एसएससी सिलेक्शन फेज-14 एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद