UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी, Direct Link से करें डाउनलोड
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

NTA UGC NET June Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से यूजीसी नेट जून परीक्षा का फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे अभ्यर्थी NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NTA UGC NET June Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउलोड करने के लिए लिंक अब वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। स्कोरकार्ड डाउलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अरपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UGC-NET June 2026 Score Card लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
NTA UGC NET June Final Answer Key 2026
इस दिन हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा 655 एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 7,73,806 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसके साथ ही परीक्षा में कुल 6,07,151 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यूजीसी नेट की परीक्षा में कुल 4,241 अभ्यर्थी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसके अलावा 45,904 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए और 97,434 अभ्यर्थी केवल पीएचडी के लिए चयनित किए गए हैं।
