NVS Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
एनवीएस की ओर से NVS Class 6 Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NVS Class 6 Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
JNVST क्लास 6 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) क्लास 6 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जिन छात्रों एवं अभिभावकों ने अपने बच्चे के लिए JNVS कक्षा 6 के लिए अप्लाई किया था। वे NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
NVS 6 Admit Card इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एनवीएस ने (JNVST) क्लास 6 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Click here to download admit cards for Class VI JNVST 2027 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश-परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का संचालन एक शिफ्ट में सुबह 11:30 बजे से लेकर 01:30 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से मेंटल एबिलिटी, ईवीएस, अंकगणित और भाषा विषय से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, छात्र का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।
