Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 10th Topper List 2026: पंजाब बोर्ड 10th रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट जारी, हरलीन शर्मा ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 11 May 2026 01:08 PM (IST)

    पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजों के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है आप यहां से मार्कशीट के साथ ही मेरिट लिस ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Punjab Board result and toppers list: टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया गया है। नतीजे आबे के बाद अब स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको अपना Roll Number मुंह जुबानी याद नहीं तो तुरंत ही एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

    रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी, हरलीन शर्मा ने किया टॉप 

    पीएसईबी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार हरलीन शर्मा ने 650 में से 646 अंक (99.38%) अंक पाकर राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की है। PSEB 10th Merit List 2026 आप यहां से चेक कर सकते हैं। 

    Untitled

    रैंक रोल नंबर छात्र का नाम / माता-पिता का नाम स्कूल का नाम अंक प्रतिशत
    001 1026178377 हरलीन शर्मा / जसविंदर कुमार सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) 646/650 99.38%
    002 1026502887 मणिमहेश शर्मा / विजय कुमार जी.एस.एस.एस., चनौली बस्सी (रूप नगर) 645/650 99.23%
    002 1026368179 रिद्धिमा बोस / चंदन बोस तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल स्कूल (लुधियाना) 645/650 99.23%
    003 1026265570 रिया रानी / सतनाम सिंह श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल (होशियारपुर) 643/650 98.92%
    003 1026303987 महेश कुमार ठाकुर / संजय कुमार ठाकुर जी.जी.एस.एस., लाडोवाली रोड (जालंधर) 643/650 98.92%
    003 1026207328 पलक / सुधीर बंसल जीनियस इंटरनेशनल स्कूल, अबोहर (फाजिल्का) 643/650 98.92%
    004 1026265577 तरनदीप कौर / संदीप सिंह भुल्लर श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल (होशियारपुर) 642/650 98.77%
    004 1026421288 पलक / मनोज कुमार शहीद बाबा खुशाल सिंह स्कूल (मोगा) 642/650 98.77%
    004 1026297229 पावनी कश्यप / रवनिश कश्यप स्कूल ऑफ एमिनेंस, आदमपुर (जालंधर) 642/650 98.77%
    004 1026368180 साची रॉय / विकास रॉय तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल स्कूल (लुधियाना) 642/650 98.77%
    005 1026180646 रमनदीप कौर / भूपिंदर सिंह संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल (फरीदकोट) 640/650 98.46%
    005 1026368189 तरनप्रीत कौर / जगदीश सिंह तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल स्कूल (लुधियाना) 640/650 98.46%
    006 1026187375 सेजल गोस्वामी / ईश्वर चंद्रा स्कूल ऑफ एमिनेंस, अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) 639/650 98.31%
    006 1026184662 हरनूर सिंह / चरणजीत सिंह गुरु नानक देव पब्लिक हाई स्कूल (फतेहगढ़ साहिब) 639/650 98.31%
    006 1026265544 हरगुन / सुरिंदर सिंह सोनी श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल (होशियारपुर) 639/650 98.31%

    pseb topper

    pseb topper 2

    ऐसा रहा रिजल्ट 

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में आयोजित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.52 रहा है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 2,69,505 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2,54,744 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 13,126 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई है, जो कुल उम्मीदवारों का 4.87 प्रतिशत है। वहीं, 1,593 छात्र अनुत्तीर्ण हुए, जबकि 42 उम्मीदवारों के परिणाम बोर्ड द्वारा रोक दिए गए हैं।

    पिछले वर्ष तीन लड़कियों ने किया था टॉप

    पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा में टॉप पर 3 लड़कियों ने जगह बनाई थी। तीनों ही छात्राओं ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। तीनों ही छात्राओं के नाम निम्नलिखित हैं-

    खबरें और भी

    • फरीदकोट की अक्षनूर कौर
    • मुक्तसर से रतिंदरदीप कौर
    • मलेरकोटला की अर्शदीप कौर

    रिजल्ट वेबसाइट एवं SMS से किया जा सकता है चेक

    पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर 10th रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा और उसके बाद रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    अगर रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाती है या जिन स्टूडेंट्स या माता पिता के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है वे कीपैड फोन से SMS के के जरिये परिणाम की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको PB10 लिखकर नंबर- 5676750 पर भेजना होगा।

    यह भी पढ़ें- Punjab Board 10th Result 2026: पीएसईबी 10वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 12:30 पर होगा जारी, लिंक pseb.ac.in पर होगा एक्टिव