RBI Officer Grade B Result 2026: ऑफिसर ग्रेड-बी फेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF
आरबीआई की ओर से RBI Officer Grade B Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Officer Grade B Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रेड-बी परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से रिजल्ट करें डाउनलोड
आरबीआई ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउलोड करने के सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RBI Officer Grade-B Phase-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
आरबीआई की ओर से फेज-2 की परीक्षा 25 और 26 जुलाई, 2026 को आयोजित कराई गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें ऑफिसर ग्रेड-बी जनरल कैडेर के लिए 40 पद, ऑफिसर ग्रेड-बी DEPR कैडेर के लिए कुल 10 पद और ऑफिसर ग्रेड-बी DSIM कैडेर के लिए कुल 10 पद आरक्षित किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के उसमें दिए गए रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें। इसके अलावा, भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SSC Delhi Police: बारिश और खराब मौसम के कारण एसएससी ने PE/MT परीक्षा की स्थगित, अब इस डेट पर होगा एग्जाम
