RPSC SI Exam City Slip 2026 Date: राजस्थान एसआई एग्जाम सिटी स्लिप इस डेट पर होगी जारी, परीक्षा 20 सितंबर को
राजस्थान एसआई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड तिथि की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा।
-1789116367257_m.webp)
RPSC SI Exam City Slip 2026 Date: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
13 सितंबर को जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सब-इंस्पेक्टर SI परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। एसआई की परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड तिथि का एलान भी कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC की ओर से RPSC Sub Inspector Exam City Slip 13 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप
आरपीएससी की ओर से सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद RPSC Sub Inspector Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरपीएससी की ओर से जारी आधिसूचना के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 17 सितंबर, 2026 को की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। हिंदी विषय के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान विषय के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
