विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC UG Result 2026 OUT: रेलवे एनटीपीसी यूजी CBT-1 रिजल्ट एवं कटऑफ जारी, रीजन वाइज चेक करें परिणाम

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:02 PM (IST)

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट आज यानी 24 अगस्त को जारी कर दिया गया है। नतीजों के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। रिजल्ट एवं कटऑफ आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

Railway NTPC UG CBT-1 result released

Railway NTPC UG CBT-1 result released

HighLights

  1. आरआरबी एनटीपीसी यूजी पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट घोषित।

  2. नतीजों के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी होगा जारी, सफल उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो आज यानी 24 अगस्त को खत्म हो गया है। RRB NTPC UG CBT 1 Result ऑनलाइन माध्यम से जोन वाइज रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर की गई है। 

रीजन वाइज जारी हुआ परिणाम

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक सभी रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB जोन का नाम आधिकारिक वेबसाइट
RRB Ahmedabad (अहमदाबाद) rrbahmedabad.gov.in
RRB Ajmer (अजमेर) rrbajmer.gov.in
RRB Prayagraj (इलाहाबाद / प्रयागराज) rrbald.gov.in
RRB Bengaluru (बेंगलुरु) rrbbnc.gov.in
RRB Bhopal (भोपाल) rrbbhopal.gov.in
RRB Bhubaneswar (भुवनेश्वर) rrbbbs.gov.in
RRB Bilaspur (बिलासपुर) rrbbilaspur.gov.in
RRB Chandigarh (चंडीगढ़) rrbcdg.gov.in
RRB Chennai (चेन्नई) rrbchennai.gov.in
RRB Gorakhpur (गोरखपुर) rrbgkp.gov.in
RRB Guwahati (गुवाहाटी) rrbguwahati.gov.in
RRB Jammu-Srinagar (जम्मू-श्रीनगर) rrbjammu.nic.in
RRB Kolkata (कोलकाता) rrbkolkata.gov.in
RRB Malda (मालदा) rrbmalda.gov.in
RRB Mumbai (मुंबई) rrbmumbai.gov.in
RRB Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर) rrbmuzaffarpur.gov.in
RRB Patna (पटना) rrbpatna.gov.in
RRB Ranchi (रांची) rrbranchi.gov.in
RRB Secunderabad (सिकंदराबाद) rrbsecunderabad.gov.in
RRB Siliguri (सिलीगुड़ी) rrbsiliguri.gov.in
RRB Thiruvananthapuram (तिरुवनंतपुरम) rrbthiruvananthapuram.gov.in

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके इसमें रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

नतीजों के साथ ही आरआरबी की ओर से कटऑफ भी जारी किया गया है। कटऑफ सभी कैटेगरी को ध्यान में रखकर अलग-अलग जारी हुआ है। जो भी अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ प्राप्त कर लेंगे केवल वे भी भर्ती के अगले चरण सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

सीबीटी 2 की तैयारियां कर दें स्टार्ट

सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती में सफल होने के लिए सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। ऐसे में बिना समय गवाएं वे इस परीक्षा को आसानी से पास करने के लिए तैयारियों को स्टार्ट कर दें।
सीबीटी 2 एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में जनरल अवेयरनेस से 50 सवाल, मैथमेटिक्स से 35 सवाल और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 35 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा यानी कि 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर अभ्यर्थियों को 1 अंक वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

आपको बता दें कि एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 पहले चरण का एग्जाम 7, 8 एवं 9 मई को आयोजित किया गया था वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 13, 14, 15, 16 से 20 जून 2026 को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- UPSC EPFO APFC 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई