विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI PO Mains Exam Date 2026: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को होगी आयोजित, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Updated: Sun, 23 Aug 2026 10:12 AM (GMT+05:30)

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड अगस्त के अंत में या सितंबर के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिए जायेंगे।

SBI PO Mains Exam Date

SBI PO Mains Exam Date

HighLights

  1. एसबीआई पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को होगी संपन्न।

  2. प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गया है। साझा की गई डिटेल के मुताबिक 12 सितंबर 2026 को मेंस एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

प्रीलिम एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। एडमिट कार्ड अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के प्रथम सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न

एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम में दो पेपर ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव होते हैं। ऑब्जेक्टिव पेपर में तर्कशक्ति और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न, डेटा विश्लेषण और व्याख्या से 30 प्रश्न, सामान्य अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरूकता से 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव पेपर में अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लेखन होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय दिया जाता है।

कभी भी आ सकता है प्रीलिम रिजल्ट

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त को करवाया गया था। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट अगस्त/ सितंबर में जारी किया जाना है। चूंकि अब 12 सितंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित होनी है ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक में किसी भी दिन परिणाम की घोषणा की जा सकती है।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी होगा। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

भर्ती विवरण

एसबीआई पीओ भर्ती के माध्यम से कुल 1500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 1446 पद रेगुलर भर्ती के लिए वहीं 54 पद बैकलॉग के लिए निर्धारित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CSIR Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का एलान, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई