SSC CPO SI Exam City Slip 2026: सीपीओ सब-इंस्पेक्टर पेपर 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड
एसएससी की ओर से SSC CPO SI Paper II Exam City Slip का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में ...और पढ़ें

SSC CPO SI Exam City Slip 2026
HighLights
सीपीओ एसआई एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC ने सीपीओ सब-इंस्पेक्टर पेपर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदार परीक्षा में शामिल होने से पहले जानना चाहते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है। वे ऑफिशियल पोर्टल के जरिये SSC CPO SI Paper-II Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC CPO SI Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- अब लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगा एग्जाम
सीपीओ एसआई पेपर-2 परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाना है। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी, जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
एसएससी की ओर से सीपीओ एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से कुछ दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।