विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Selection Phase 14 Exam Date: एसएससी सिलेक्शन फेज-14 एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद

Updated: Sat, 22 Aug 2026 10:53 AM (GMT+05:30)

एसएससी ने सिलेक्शन फेज-14 परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

SSC Selection Phase 14 Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

SSC Selection Phase 14 Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सितंबर माह में आयोजित होगी परीक्षा।

  2. 200 अंकों के लिए आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी सिलेक्शन फेज-14 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से SSC Selection Phase 14 Exam Date 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 3003 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक SSC Selection Phase 14 Exam देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 16 से लेकर 26 सितंबर, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। एसएससी की ओर से अभी परीक्षा तिथि जारी की गई है। शिफ्ट से संबंधित जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

एग्जान पैट्रर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.50 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से कुछ दिन पहले की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद SSC Selection Phase 14 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड