विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET December 2026: रहें तैयार! कभी भी शुरू हो सकते हैं यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन, परीक्षा इन डेट्स में

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:41 PM (IST)

NTA द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में करवाया जायेगा।

NTA UGC NET December 2026: यूजीसी नेट एग्जाम 2026

NTA UGC NET December 2026: यूजीसी नेट एग्जाम 2026

HighLights

  1. NTA कभी भी जारी कर सकता है यूजीसी नेट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन।

  2. इसी वीक से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद!

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कभी भी शुरू किये जा सकते हैं। पिछले वर्ष भी दिसंबर एग्जाम के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू किये गये थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक में नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे। सभी अभ्यर्थी डॉक्युमेंट, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से ही तैयार कर लें।

दिसंबर में होना है एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम के लिए डेट्स का एलान पहले ही किया जा चुका है। परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर कुल 6 दिनों में 14 से 19 दिसंबर 2026 तक करवाया जायेगा। 20 एवं 21 दिसंबर को एग्जाम के लिए आरक्षित रखा गया है।

यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल होने के लिए क्या है योग्यता?

  • यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
  • JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • NET के लिए ऊपरी उम्र का कोई बंधन नहीं है।

एप्लीकेशन फीस

यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों को 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा।

ugc net exam pattern

87 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

जून सेशन में यूजीसी नेट एग्जाम कुल 87 विषयों के लिए आयोजित किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी इतने ही सब्जेक्ट के लिए परीक्षा आयोजित होगी। प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी (लैंग्वेज पेपर को छोड़कर) होगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 7 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट; पात्रता व अन्य डिटेल करें चेक