UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट री-एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
एनटीए की ओर से UGC NET June 2026 Answer Key का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार जिस उत्तर से ...और पढ़ें

UGC NET June 2026 Answer Key: इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।
HighLights
एनटीए ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की।
09 और 10 सितंबर को आयोजित कराई गई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से यूजीसी नेट री-एग्जाम परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए UGC NET 2026 Answer Key का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.inपर जाकर UGC NET Re Exam Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, री-एग्जाम का आयोजन 09 और 10 सितंबर, 2026 को किया गया था। री-एग्जाम अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के लिए आयोजित कराई गई थी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
यूजीसी नेट री-एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- अब UGC-NET June 2026 Re-Exam Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के साथ ही मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें।
- सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UGC NET June Answer Key 2026 Direct Link
इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार 13 सितंबर तक पोर्टल पर ऑब्जेक्शन जमा कर सकते हैं। हालांकि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए ऑब्जेक्शन फीस 200 रुपये निर्धारित है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की मदद से ऑब्जेक्शन फीस जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET Result 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
