विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PRT Exam City Slip 2026 Link: यूपी सुपरटेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी; डायरेक्ट यहां करें डाउनलोड; परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 03:35 PM (IST)

यूपी पीआरटी भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। उम्मीदवार केवल 4 स्टेप्स में अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। 

यूपी प्राइमरी टीचर एग्जाम सिटी स्लिप 2026

यूपी प्राइमरी टीचर एग्जाम सिटी स्लिप 2026

HighLights

  1. यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

  2. 3-4 दिसंबर को होना है एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर (PRT) भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 3 एवं 4 दिसंबर को करवाया जाना है जिसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 23 नवंबर को जारी कर दी गई है। सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी की गई है। वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं और पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पूर्व होंगे जारी

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 से 4 दिन पूर्व जारी किये जा सकते हैं। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को है ऐसे में उम्मीद है कि 29 या 30 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं।

सिटी स्लिप केवल 4 स्टेप्स को फॉलो कर करें डाउनलोड

  • यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पीआरटी भर्ती सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब OTR ID/ मोबाइल नंबर/ ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें।
  • इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

UP PRT Exam City Slip 2026 Link 

PRT एग्जाम पैटर्न

यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 120 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल भाषा- हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक) और डी०एल०एड० पाठ्यक्रम स्तर से- शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति से सवाल होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि दो घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों को ज्ञात न हों उन पर तुक्का लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- UP PRT Syllabus 2026: यूपी सुपरटेट का पूरा सिलेबस, इन टॉपिक्स का करें रिवीजन, अंतिम दिनों में मिलेगा फायदा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।