UP Scholarship Last Date 2026: यूपी स्कॉलरशिप के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, 31 अक्टूबर है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में छात्र जल्द से ...और पढ़ें

UP Scholarship 2026-27: 31 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका।
HighLights
यूपी दशमोत्तर स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट।
4 नवंबर तक कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने का रहेगा मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक (दशमोत्तर- 11 & 12 के अतिरिक्त) स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में फ्रेश स्टूडेंट्स जो ग्रेजुएशन में पहुंचे हैं और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तय तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। 31 अक्टूबर के बाद उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
कॉलेज में इस डेट तक जमा करना होगा फॉर्म
31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्र फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्युमेंट को अटैच करके अपने कॉलेज में जाकर फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कर दें। हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 निर्धारित है।
आवश्यक दस्तावेज
छात्रवृति के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड/ पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट,फीस की रसीद, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन संख्या आदि होना चाहिए।
फॉर्म भरने का तरीका
- यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर पोस्ट मैट्रिक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई सभी डिटेल भरकर पहले पंजीकरण कर लें और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके इसे संबंधित स्कूल/ कॉलेज में जमा कर दें।
- ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है।
स्कॉलरशिप कब आएगी?
वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए धनराशि 21 से 31 दिसंबर 2026 तक वहीं संदेहास्पद/ त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा से धनराशि का अंतरण 27 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक किया जायेगा।
