UP scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म 4 नवंबर तक जमा करने का मौका, इस डेट तक आएगी छात्रवृत्ति की धनराशि!
यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की लास्ट डेट 4 नवंबर है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स ...और पढ़ें

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27
HighLights
यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म को कॉलेज में तुरंत ही कर दें जमा।
4 नवंबर के बाद स्वीकार नहीं होगा एप्लीकेशन फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक (दशमोत्तर- 11 & 12 के अतिरिक्त) स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक फ्रेश रजिस्ट्रेशन लिए गए थे। अब उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से फॉर्म की हार्ड कॉपी के साथ ही अन्य सभी दस्तावेजों को अटैच करके उसे कॉलेज में जमा करने के लिए 4 नवंबर 2026 तक समय दिया गया है।
ऐसे में जो छात्र रजिस्ट्रेशन तो कर चुके हैं लेकिन कॉलेज में फॉर्म अभी तक जमा नहीं किया है वे बिना देरी किये हुए फॉर्म को सबमिट कर दें। 4 नवंबर के बाद फॉर्म जमा करने का मौका नहीं मिलेगा जिसके चलते आप छात्रवृत्ति से वंचित हो जायेंगे।
फॉर्म के साथ इन दस्तावेजों को करें अटैच
आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट, फीस की रसीद, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन संख्या आदि।
दिसंबर महीने में स्कॉलरशिप की धनराशि होगी अंतरित
फॉर्म रिन्यूवल वाले छात्रों को पहले 1 से 10 दिसंबर 2026 तक धनराशि का भेजा जा सकता है। इसके बाद संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा 16 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2027 तक धनराशि का अंतरण किया जा सकता है।
इसी प्रकार से फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए धनराशि 21 से 31 दिसंबर 2026 तक वहीं संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा से धनराशि का अंतरण 27 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक किया जायेगा।
सभी छात्रों को बता दें कि कभी कभी छात्रवृत्ति लेट भी हो जाती है। इस स्थिति में जनवरी से लेकर मार्च महीने तक छात्रों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर अपने फॉर्म की स्थिति चेक करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।