UP Special TET Exam City Slip 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
उत्तर प्रदेश UP Special TET Exam City Slip का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Special TET Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
यूपी टीईटी सिटी स्लिप जारी।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपी स्पेशल टीचर टीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के जरिये UP Special TET Exam City Slip 2026 डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ओटीआर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें UP Special TET Exam City Slip
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर UP Special TET Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा यूपी के 6 मंडल जैसे प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
इस दिन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से UP Special TET Admit Card 2026 की घोषणा 31 अक्टूबर, 2026 को की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
