UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
यूपीपीएससी की ओर से UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अरपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे (UPPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड व कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
जीआईसी लेक्चरर मुख्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अगस्त, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 Direct Link
इस परीक्षा के जरिये कुल 1516 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 777 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 694 पद, लेक्चरर के लिए कुल 43 पद और प्रिंसिपल के लिए कुल 02 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
