UPSC CMS Result 2026 OUT: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 2923 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
यूपीएससी की ओर से UPSC CMS Result 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे।

UPSC CMS Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
यूपीएससी ने CMS रिजल्ट किया जारी।
डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से UPSC CMS Result 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें CMS रिजल्ट
यूपीएससी की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर What's New सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Written Result Combined Medical Services Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक कुल 2923 उम्मीदवार इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए चयनित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब जल्द ही इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। बता दें, यूपीएससी की ओर से इंटरव्यू तिथि का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि जानने के लिए समय-समय पर यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
