विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC NDA 2 Result 2026: कब आएगा एनटीए-एनए 2 परीक्षा का परिणाम? डेट पर ये है अपडेट

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:03 PM (IST)

यूपीएससी द्वारा एनडीए एनए 2 एग्जाम का रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट लिंक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा।

UPSC जल्द जारी करेगा NDA NA 2 2026 Result

UPSC जल्द जारी करेगा NDA NA 2 2026 Result

HighLights

  1. एनडीए-एनए 2 परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट upsc.gov.in पर होगा जारी।

  2. रोल नंबर एवं नाम वाइज चेक कर सकेंगे परिणाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA & NA 2) 2026 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद 16 सितंबर को आंसर की जारी कर दी गई थी। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो इसी सप्ताह में खत्म हो सकता है।

UPSC NDA 2 2026 Result Date: रिजल्ट डेट पर क्या है अपडेट

पिछले पैटर्न को देखें तो एग्जाम संपन्न होने के 26 दिन बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई थी। चूकिं परीक्षा हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं ऐसे में उम्मीद है कि इसी वीक में यूपीएससी द्वारा NDA NA 2 Result जारी कर दिया जायेगा।

नतीजे जारी होने पर रोल नंबर एवं नाम वाइज कर सकेंगे चेक

यूपीएससी द्वारा एनटीए एनए 2 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी किया जायेगा। इस लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर एवं नाम दर्ज होगा। अभ्यर्थी नतीजे आते ही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर पाएंगे-

  • यूपीएससी एनडीए एनए 2 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको What's New में जाकर रिजल्ट PDF पर क्लिक करना होगा।
  • अब PDF ओपन होकर स्क्रीन पर खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद इसमें अपना नाम एवं रोल नंबर चेक कर लें।

कितने पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा

एनडीए-एनए भर्ती के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ध्यान रखें कि जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अगले चरण SSB इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अंतिम लिस्ट में जगह पाने पर आपको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- CSIR NCL Vacancy 2026: दसवीं पास को 40 हजार सैलरी, सीएसआईआर एनसीएल एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू; जल्द करें अप्लाई