UPSSSC: उत्तर प्रदेश हवलदार इंस्ट्रक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Havildar Instructor city slip 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
यूपीएसएसएससी ने जारी की सिटी स्लिप।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर और प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइजर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार हवलदार इंस्ट्रक्टर और प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइज की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
हवलदार इंस्ट्रक्टर और प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइजर परीक्षा की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UPSSSC Platoon Commander/Block Organizer Exam City Slip 2026
UPSSSC Havildar Instructor Exam City Slip 2026
कब होगी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर और प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइजर परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 22 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती भी की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा भी जल्द ही जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: ICSE Class 10th Date Sheet 2027: आईसीएसई क्लास 10th बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।