विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET Result Date 2026: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट लिंक कभी भी हो सकता है एक्टिव, 1 क्लिक में चेक कर सकेंगे परिणाम

Updated: Sun, 23 Aug 2026 05:49 PM (GMT+05:30)

यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट एक साथ जारी होगा। डायरेक्ट लिंक आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी टीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर होगा जारी।

  2. नतीजों के साथ आएगी फाइनल आंसर की।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा रिजल्ट डेट (UPTET Result Date) को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा रिजल्ट जारी होने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है और कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है।

पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट लिंक कहां होगा एक्टिव?

यूपी टीईटी पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। दोनों ही पेपर्स के नतीजे एक साथ जारी होंगे। परिणाम आते ही डायरेक्ट लिंक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा। सभी परीक्षार्थी ऑनलाइन ही वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक करने के साथ ही एक क्लिक में स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।

स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, जेंडर, पेपर का प्रकार (Paper I / Paper II), विषय-वार प्राप्त अंक,
कुल प्राप्त अंक, कुल प्रतिशत, क्वालिफिकेशन स्टेटस (Qualified/Not Qualified) दर्ज होगा।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक एवं कटऑफ

यूपी टीईटी एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक प्राप्त करने होंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को करवाया गया था। एग्जाम में करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा होने के बाद 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 14 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।

यह भी पढ़ें- UPTET Result 2026: पुराने शिक्षकों को 2028 तक TET पास करने का मौका, नहीं जाएगी नौकरी लेकिन रुकेगा प्रमोशन! जान लें नियम