विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS Jodhpur Faculty Vacancy 2026: प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 12 सितंबर तक आवेदन करने का मौका

Updated: Wed, 19 Aug 2026 05:32 PM (IST)

एम्स जोधपुर में प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर सहित कई पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Jodhpur Faculty Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

AIIMS Jodhpur Faculty Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1. एम्स जोधपुर में आवेदन शुरू।

  2. 12 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज AIIMS जोधपुर में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो एम्स में नौकरी करना चाहते है। इस भर्ती के जरिये कुल 190 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी/एमएस की डिग्री या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

आयु-सीमा

प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 58 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये, एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है।

कितनी मिलेगी सैलरी

प्रोफेसर के पदपर चयनित किए गए उम्मीदवारों का प्रतिमाह 1,68,900 रुपये, एडिशनल प्रोफेसर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,48,200 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को प्रतिमाह 1,38,300 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रतिमाह 1,01,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

इन 5 स्टेप्स से करें अप्लाई

एम्स जोधपुर में आवेदन करने के लिए यहां 5 निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त से स्टार्ट