BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन जमा करने की लास्ट डेट आज, तुरंत सबमिट कर लें फॉर्म
बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4 Vacnacy 2026) के लिए आवेदन जमा करने की लास्ट डेट आज है। ऐसे में ...और पढ़ें

BPSC TRE 4 Bharti 2026
HighLights
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आज ही पूरा कर लें फॉर्म।
आज के बाद एप्लीकेशन विंडो हो जाएगी बंद।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4) 2026 के लिए आवेदन सबमिट करने की लास्ट डेट आज यानी 26 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा कर चुके हैं और अभी तक फॉर्म सबमिट नहीं किया है उनके पास आज अंतिम मौका है। आज यानी 26 अक्टूबर 2026 के बाद एप्लीकेशन विंडो पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
डीएलएड पास युवा भी भर सकते हैं फॉर्म
बीपीएससी की ओर से कहा गया है कि डीएलएड पास छात्र आवेदन करते समय अंक पत्र (मार्कशीट) की वेब कॉपी को अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
| पद | पात्रता | CTET/STET |
| प्राइमरी टीचर (Class 1-5) | 12वीं पास के साथ D.El.Ed/B.El.Ed या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता | CTET Paper-I / BTET Paper-I या समकक्ष योग्यता आवश्यक |
| मिडिल स्कूल टीचर (Class 6-8) | संबंधित विषय में Graduation के साथ B.Ed/D.El.Ed | CTET Paper-II / BTET Paper-II या निर्धारित योग्यता |
| सेकेंडरी टीचर (Class 9-10) | संबंधित विषय में Graduation/Post Graduation के साथ B.Ed | Bihar STET Paper-I उत्तीर्ण |
| हायर सेकेंडरी टीचर (Class 11-12) | संबंधित विषय में Post Graduation और B.Ed या समकक्ष योग्यता | Bihar STET Paper-II उत्तीर्ण |
पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता की डिटेल्ड जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/ 21 साल और अधिकतम उम्र पदानुसार 37/40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
बिहार शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं जिनको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।
- बीपीएससी टीआरई 4 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- होम पेज पर New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करें।
- OTR करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर, डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बिना फीस भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
भर्ती विवरण
बीपीएससी चतुर्थ शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 33320 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 4370 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16540 पद रिक्त हैं।
