विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन और पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:29 PM (IST)

डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार DTU Assistant ...और पढ़ें

DTU Assistant Professor Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

DTU Assistant Professor Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती।

  2. 07 दिसंबर तक अप्लाई करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 219 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 07 दिसंबर, 2026 तक मौका दिया गया है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये, ईडब्ल्यूएस और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये निर्धारित है। दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए अनिवार्य योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार यूजीसी/सीएसआईआर नेट या गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

DTU Assistant Professor Notification 2026

इन स्टेप्स से करें असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन

डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.dtu.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर DTU Assistant Professor Recruitment 2026 पर क्लिक कर लें।
  • अब सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का एलान, रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन