IBPS Clerk: आईबीपीएस क्लर्क 16th भर्ती के लिए 28 अगस्त तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, प्रीलिम एग्जाम इन तिथियों में होगा आयोजित
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए 28 अगस्त तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 11403 रिक्त पदों की भर्ती के लिए केवल स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ibps clerk 16th online form 2026
HighLights
क्लर्क 16 भर्ती के लिए 28 अगस्त तक आवेदन का मौका।
11403 रिक्त पदों के लिए हो रही है भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएट युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी महत्वपूर्ण अपडेट है। आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त निर्धारित थी जिसे अब 28 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो युवा तय तिथि में किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट 12 सितंबर तक लिया जा सकेगा।
इस डेट तक फॉर्म में सुधार का मौका
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन खत्म होने के 2 दिन बाद तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवार से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे 30 अगस्त तक आवेदन में सुधार कर पाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित फीस जमा करनी आवश्यक है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।
आवेदन करने का तरीका
- आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता
भर्ती के लिए एग्जाम डेट भी घोषित
आईबीपीएस की ओर से इस भर्ती के लिए डेट की घोषणा भी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनकी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 11403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वर्ग के अनुसार अनरिजर्व के लिए 4740 पद, एससी के लिए 1910 पद, एसटी के लिए 942 पद, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 2815 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 996 पद आरक्षित हैं।
