IBPS Clerk 16th Vacancy: ग्रेजुएट युवाओं के पास आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत भर लें फॉर्म
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 21 अगस्त निर्धारित है। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती में भाग लेने के लिए तुरंत ही आवेदन कर लें।

IBPS Clerk 16th Vacancy 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
आईबीपीएस क्लर्क 16वीं भर्ती के लिए कल तक आवेदन का मौका।
ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा जो अभी तक किसी कारणवश इस भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 5 सितंबर 2026 तक लिया जा सकेगा।
केवल स्नातक उत्तीर्ण युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही पदानुसार उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए जिसकी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दर्ज है। शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 11403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्टेट वाइज भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश | पदों की संख्या |
| उत्तर प्रदेश | 1731 |
| कर्नाटक | 1414 |
| महाराष्ट्र | 1051 |
| पश्चिम बंगाल | 946 |
| गुजरात | 698 |
| तमिलनाडु | 675 |
| मध्य प्रदेश | 570 |
| बिहार | 491 |
| पंजाब | 481 |
| दिल्ली एनसीटी | 415 |
| राजस्थान | 392 |
| असम | 349 |
| ओडिशा | 337 |
| छत्तीसगढ़ | 265 |
| हरियाणा | 196 |
| तेलंगाना | 191 |
| आंध्र प्रदेश | 186 |
| झारखंड | 182 |
| उत्तराखंड | 145 |
| केरल | 108 |
| हिमाचल प्रदेश | 97 |
| जम्मू एवं कश्मीर | 67 |
| त्रिपुरा | 64 |
| गोवा | 61 |
| अरुणाचल प्रदेश | 45 |
| मणिपुर | 42 |
| नगालैंड | 31 |
| सिक्किम | 28 |
| पुदुचेरी | 26 |
| मेघालय | 22 |
| चंडीगढ़ | 20 |
| अंडमान और निकोबार | 18 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 18 |
| मिजोरम | 17 |
| लक्षद्वीप | 11 |
| दमन और दीव | 07 |
| लद्दाख | 06 |
घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का तरीका एवं आवेदन का लिंक दिया जा रहा है जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
- आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करवाया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
