विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Bharti 2026: कल है कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:34 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 10:04 AM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है। इस भर्ती में शामिल होने ...और पढ़ें

MP Police Constable GD Vacancy 2026

MP Police Constable GD Vacancy 2026

HighLights

  1. मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर हो रही भर्ती।

  2. भर्ती में शामिल होने के लिए कल तक किया जा सकता है आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर राज्य में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों को भरने के आवेदन लिए जा रहे हैं जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा 8वीं 10वीं-12वीं पास हैं और पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

MP Police Constable Bharti 2026:किसी भी राज्य के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी ने अगर 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता के अलावा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फॉर्म भरने के लिए कितनी लगेगी फीस

मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर आवेदन के साथ उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एमपी राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये, विभागीय उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी से आते हैं उनके लिए 200 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल फीस के रूप में अलग से जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की स्टेप्स

  • एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है।
  • हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
  • होम पेज पर Online Form - Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

MPESB Constable GD Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

परीक्षा तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट स्टार्ट होने की प्रस्तावित तिथि 11 नवंबर 2026 है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले युवाओं को 19500-62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सब-इंजीनियर, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों के लिए दोबारा शुरू होंगे आवेदन, अब 1700 पदों के लिए होगी भर्ती