विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, 31 अगस्त तक अप्लाई करने का मौका

Updated: Wed, 19 Aug 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

आरआरसी एनसीआर में अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार 31 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

RRC NCR Act Apprentice Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

RRC NCR Act Apprentice Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1. आवेदन की लास्ट डेट नजदीक।

  2. कुल 1853 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार रेलवे में अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 07 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ncr

 

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वी उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेज भी होने चाहिए, जो इस प्रकार है।

  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं का प्रमाण-पत्र
  • आईटीआई का सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं एवं आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट