विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UKPSC PCS Recruitment 2026: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें अप्लाई करने का आसान प्रोसेस

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 09:46 AM (IST)

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

UKPSC PCS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UKPSC PCS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट।

  2. 29 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूकेपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक UKPSC Upper PCS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 09 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 07 से 16 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगी।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। 

आयु-सीमा

आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

UKPSC Upper PCS Recruitment 2026 Registration Direct Link

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर How to Apply लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  4. अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  6. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


पात्रता मानदंड, उम्र, आवेदन करने से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: SSC CPO Notification 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में एसआई के 1871 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें आवेदन के लिए जरूरी डिटेल