UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
यूपी के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 07 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UP Anganwadi Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर निर्धारित।
कुल 223 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार झांसी में बतौर आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबलाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर 07 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिये झांसी के अलग-अलग जिलों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- झांसी आंगनबाड़ी वर्कर के पदों के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन करने की पात्र होंगी।
- आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए या उम्मीदवारों के पास इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
- आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पद से संबंधित वार्ड, ग्रामसभा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
मेरिट लिस्ट कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
कैसे करें घर बैठे खुद ऑनलाइन आवेदन
आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से घर बैठे खुद अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Anganwadi Worker (AWW) सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आंगनबाड़ी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
