UP Bus Conductor Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में बस कंडक्टर पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें आवेदन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर जिलों में बस कंडक्टर पदों पर भर्ती हो रही है। 12th के साथ CCC करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Conductor Recruitment 2026
HighLights
सहारनपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर जिलों में बस कंडक्टर पदों पर हो रही भर्ती।
ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम में भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कई विभिन्न जिलों में संविदा पर परिचालक (Conductor) के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कंडक्टर पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध है, ऐसे में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी को फीस जमा नहीं करनी है।
आवेदन करने से पहले पात्रता कर लें चेक
यूपी बस कंडक्टर भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
जिले के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट
सहारनपुर जिले कुल 205 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 21 अगस्त 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है। इसके अलावा गोंडा, बहराइच, बलरामपुर में 16 रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- यूपी बस कंडक्टर भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जिले वाइज कितनी मिलेगी सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन सहारनपुर जिले के लिए होगा उनको 13172 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी वहीं गोंडा, बहराइच, बलरामपुर जनपदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 13566 रुपये वेतन प्रतिमाह दिया जायेगा।
