विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP RO ARO Bharti 2026: समीक्षा आधिकारिक और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर आवेदन स्टार्ट, जान लें घर बैठे फॉर्म भरने का तरीका

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:04 PM (IST)

यूपी आरओ-एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं जो 26 नवंबर तक जारी रहेंगे। ग्रेजुएट युवा इस ...और पढ़ें

UP RO ARO Vacancy 2026

UP RO ARO Vacancy 2026

HighLights

  1. आरओ-एआरओ के 501 पदों पर आवेदन शुरू।

  2. 26 नवंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश आरओ/ एआरओ भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती (UP RO ARO Bharti 2026) के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस आज यानी 26 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरने के बाद 3 दिसंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन किया जा सकता है। इसके बाद विंडो पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी। 

आरओ/ एआरओ पदों के लिए पात्रता

इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार के पास O लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ टाइपिंग का ज्ञान/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो।
ध्यान रखें कि विभिन्न पदों के लिए केवल स्नातक पास भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। हालांकि, अगर उनके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होगी तो उन्हें चयन के समय प्राथमिकता दी जा सकती है।

आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम उम्र 21 वर्ष प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।

आवेदन का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं। इनको फॉलो करके आसानी से उम्मीदवार आवेदन कर लें।

  • सबसे पहले ऑफिशियल uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड में Live Advertisement :- CLICK HERE TO APPLY FOR ADVT.NO. A-4/E-1/2026,SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC.(GEN. / SPL. RECTT.) EXAM.-2026 पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर भर्ती से संबंधित apply पर क्लिक करें।
  • OTR पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

UP RO ARO Vacancy Application Form 2026
UP RO ARO Notification 2026 PDF

यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 125 रुपये शुल्क जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये फीस जमा करनी होगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 501 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग एवं पद के अनुसार विवरण आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

यहाँ दी गई छवि (Image) की जानकारी को वैसा का वैसा (as it is) टेबल फॉर्मेट में नीचे प्रस्तुत किया गया है:
क्र. सं. विषय का नाम पद का नाम रिक्त पदों की संख्या
1. उ.प्र. सचिवालय समीक्षा अधिकारी 122
2. उ.प्र. लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी 03
3. उ.प्र. राजस्व परिषद समीक्षा अधिकारी 06
4. उ.प्र. सचिवालय समीक्षा अधिकारी (लेखा) 31
5. उ.प्र. सचिवालय सहायक समीक्षा अधिकारी 261
6. उ.प्र. लोक सेवा आयोग सहायक समीक्षा अधिकारी 21
7. उ.प्र. राजस्व परिषद सहायक समीक्षा अधिकारी 02
8. महाधिवक्ता कार्यालय सहायक समीक्षा अधिकारी 45
9. उ.प्र. लोक सेवा आयोग व्यवस्थापक 01
10. उ.प्र. लोक सेवा आयोग अवधाता 01
11. उ.प्र. लोक सेवा आयोग स्वागती 01
12. उ.प्र. लोक सेवा आयोग भण्डारी 01
--- उ.प्र. सचिवालय सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) 06

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करने पर मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंत में पद के अनुसार अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर दक्षता परीक्षण/ मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा।
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल 5 से लेकर लेवल 8 तक 29200 से लेकर 151100 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- UP Teacher Bharti 2026: यूपी टीजीटी के 17735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कैसे भरें फॉर्म? जान लें आवेदन का तरीका