UPESSC Principal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई
उत्तर प्रदेश प्रिंसिपल के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।

UPESSC Principal Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट आज।
2 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC द्वारा जारी प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 23 अगस्त है।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपे प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में न्यूनतम 15 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस समान है। सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
UPESSC Principal Recruitment 2026 Registration Direct Link
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीईएसएससी की ओर से प्रिंसिपल परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंक के 12 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए 40 अंकों का इंटरव्यू आयोजित कराया जाएगा। इसके अलावा, न्यूनतम 110 अनुसंधान प्राप्तांक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन फीस, पात्रता, उम्र व आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
UPESSC Principal Recruitment 2026 Notification Link
यह भी पढ़ें: Haryana Police Bharti 2026: हरियाणा पुलिस में SPO भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जिले वाइज जानें आवेदन की डेट
