UPESSC Assistant Professor Vacancy 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 7 अक्टूबर तक फॉर्म भरा जा सकता है।

UP Assistant Professor Bharti 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
7 अक्टूबर तक भर्ती में शामिल होने के लिए किया जा सकता है आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए सहायक आचार्य यानी कि असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता एवं मापदंड
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री 55 फीसदी अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने UGC NET/ CSIR NET/ SLET/SET/ M.Phill/Ph.D उत्तीर्ण किया हो। पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को NET/SLET/SET से छूट दी गई है।
इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 62 साल से ज्यादा न हो। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 8 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ OTR/ आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 8 सितंबर 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 7 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि | 11 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 19 एवं 20 नवंबर 2026 |
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 2000 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग के लिए 1500 एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 1000 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन का तरीका
- भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Assit. Prof. आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- अब क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- साइन इन पर जाकर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
- UP Assistant Professor Vacancy 2026 Application Form
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1936 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृहविज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मानव शास्त्र, शस्य विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यान विज्ञान, उर्दू, एशियन कल्चर, प्राचीन इतिहास, विधि, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान, कृषि प्रसार एवं कृषि सांख्यिकी विषयों के लिए होंगी।
कितना मिलेगा वेतन
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 10 के अनुसार 57700 से लेकर 182400 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
