UPPSC Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें पूरी डिटेल
यूपीपीएससी की ओर से मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 01 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPPSC Medical Professor Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती।
01 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC की ओर से मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बतौर मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फीस जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 01 सितंबर, 2026 निर्धारित है। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर, 2026 निर्धारित है।
आयु-सीमा
मेडिकल प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 से 55 वर्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 26 से 40 वर्ष निर्धारित गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस डीएनबी व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस ओर प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस 105 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 56 रुपये निर्धारित है। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।
इन आसान स्टेप्स से करें खुद अप्लाई
मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर सबसे पहले ओटीआर कर लें।
- अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
