विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC EPFO APFC 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Sun, 23 Aug 2026 03:10 PM (IST)

यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए 11 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC EPFO APFC Notification 2026

UPSC EPFO APFC Notification 2026

HighLights

  1. यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट।

  2. ग्रेजुएट युवा भर्ती में शामिल होने के लिए 11 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती (UPSC EPFO Vacancy 2026) के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 22 अगस्त से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ग्रेजुएट युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग जैसे एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन फीस

इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को फीस के रूप में केवल 25 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने का तरीका

  • यूपीएससी सीएसई एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
upsc epfo APFC 2026 notification

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) एवं इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आरटी के लिए वेटेज 75% निर्धारित है जो 300 अंकों के लिए होगा। इंटरव्यू 100 अंकों के लिए होगा जिसके लिए वेतन 25 फीसदी निर्धारित है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल- 10 (पे मैट्रिक्स 7th CPC) के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगा।

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk: आईबीपीएस क्लर्क 16th भर्ती के लिए 28 अगस्त तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, प्रीलिम एग्जाम इन तिथियों में होगा आयोजित