UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त से स्टार्ट
यूपीएससी की ओर से UPSC EPFO APFC के लिए जल्द ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।
HighLights
80 पदों पर होगी भर्ती।
11 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार UPSC APFC के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती संबंधित विविरण
इस भर्ती के जरिये कुल 80 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 29 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 08 पद, ओबीसी के लिए कुल 18 पद, एससी के लिए कुल 15 पद और एसटी के लिए कुल 10 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष और एससी एसटी उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
एपीएफसी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल जैसे व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
