विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: ईपीएफओ एपीएफसी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, पात्रता और आयु सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Updated: Sat, 22 Aug 2026 05:29 PM (IST)

यूपीएससी की ओर से UPSC EPFO APFC के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 11 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 80 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर APFC के पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 अगस्त, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

एपीएफसी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष, एससी और एसटी उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Notification Direct Link

कैसे करें APFC पद के लिए आवेदन

एपीएफसी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  4. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पात्रता, आयु, सैलरी और आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11403 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई