विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM (IST)

भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निह्साद) के विज्ञानियों ने बर्ड फ्लू के लिए जिम्मेदार एच5एन1 वायरस से लड़ने में सक्षम यह वैक्सीन तैयार की है।

एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन

एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन

HighLights

  1. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वैक्सीन का किया लोकार्पण

  2.  वैक्सीन की एक खुराक की अनुमानित कीमत एक से दो रुपये हो सकती है

जेएनएन, भोपाल। मुर्गियों को बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंजा से बचाने के लिए भोपाल के विज्ञानियों ने पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में इस वैक्सीन का लोकार्पण किया।

भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निह्साद) के विज्ञानियों ने बर्ड फ्लू के लिए जिम्मेदार एच5एन1 वायरस से लड़ने में सक्षम यह वैक्सीन तैयार की है। इससे मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा मिलने की संभावना है। विज्ञानियों के अनुसार इस वैक्सीन की एक खुराक की अनुमानित कीमत एक से दो रुपये हो सकती है।

शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन को जल्द बाजार में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि निह्साद में जल्द ही 300 करोड़ रुपये की लागत से बीएस-4 लैब भी बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में वैक्सीन बनाने वाली टीम के आठ विज्ञानियों को सम्मानित किया गया। वैक्सीन को बनाने का काम सितंबर, 2025 में शुरू हुआ था।

भोपाल के आइसीएआर-निह्साद में आठ विज्ञानियों की टीम ने निदेशक डॉ. अनिकेत सान्याल के मार्गदर्शन और विज्ञानी डॉ. एस. नागराजन के नेतृत्व में वैक्सीन तैयार की।

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट के अनुसार एच5एन1 वायरस के घातक वैरिएंट क्लेड 2.3.2.1ए के लिए यह विश्व की पहली वैक्सीन है।

इससे पोल्ट्री फार्मों में बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। अभी तक इस बीमारी का प्रकोप होते ही सभी मुर्गियों को मारना पड़ता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।