Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश के पलनाडु में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत और कई घायल

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 11:59 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग अपनी नई कार की पूजा करने के लिए तेलंगाना के कोंडागट्टू अंजनेयस्वामी मंदिर से वापस लौट रहे थे।

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश के पलनाडु में भीषण सड़क हादसा

    एएनआई, पलनाडु, आंध्र प्रदेश: राज्य के पलनाडु जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सड़क दुर्घटना शनिवार को अडांकी-नरकटपल्ली राजमार्ग पर हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में चार लोगों की गई जान

    जानकारी के अनुसार कुछ लोग अपनी नई कार की पूजा करने के लिए तेलंगाना के कोंडागट्टू अंजनेयस्वामी मंदिर गए। यहां से लौटते समय तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी घटना में 4 लोगों की जान गई है। वहीं, अन्य 4 घायल हैं।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी। इस घटना पर पिदुगुरल्ला ग्रामीण थाने के उप निरीक्षक मोहन ने बताया, " दुर्घटना उस समय हुई जब समूह कोंडागट्टू अंजनेयस्वामी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने पैतृक गांव सिरीपुरम लौट रहा था।"

    उन्होंने कहा कि घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति से वाहन चलाना बताया गया है। आगे की जानकारी का इंतजार है।