विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:34 PM (GMT+05:30)

असम के नागांव में पुलिस ने जुमुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया है, जिस पर हिंदू पहचान बताकर छह महिलाओं से शादी करने का आरोप है।

पहचान छिपाकर छह हिंदू महिलाओं से शादी करने वाला आरोप गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

पहचान छिपाकर छह हिंदू महिलाओं से शादी करने वाला आरोप गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. नागांव में जुमुद्दीन अहमद फर्जी पहचान से गिरफ्तार।

  2. आरोपी ने हिंदू नाम बताकर छह महिलाओं से शादी की।

  3. पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के नागांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर खुद को हिंदू बताकर और अलग-अलग फर्जी पहचान के जरिए छह हिंदू महिलाओं से शादी करने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागांव जिले के समागुरी इलाके के सोनारीबली निवासी जुनुद्दीन अहमद के रूप में हुई है। यह मामला तब सामने आया जब आरोपी की पहली पत्नी रंजू मुसाहारी (उर्फ फरीदा बेगम) ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

एक के बाद एक रचाई 6 शादियां

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि जुमुद्दीन अहमद ने अपनी असली पहचान छिपाकर राजू बोरा, उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया जैसे हिंदू नामों का इस्तेमाल किया। शिकायत के अनुसार, अहमद ने साल 2001 में तेजपुर की एक बोडो महिला से खुद को राजू बोरा बताकर शादी की थी।

इसके बाद उसने कालियाबोर, कार्बी आंगलोंग, तेजपुर और अन्य इलाकों में अपनी पहचान बदल-बदलकर कई और महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनसे शादियां रचाई। अपनी फर्जी पहचान साबित करने के लिए आरोप ने नकली ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों का भी सहारा लिया।

पत्नी ने बयां किया प्रताड़ना का दर्द

आरोपी की गिरफ्तार की बाद मीडिया से बात करते हुए पत्नी ने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं साल 2001 से ही तकलीफ झेल रही हूं। उसने मुझे मिलाकर कुल छह महिलाओं से शादी की है। मैं असम के मुख्यमंत्री की आभारी हूं।

इसके साथ ही महिला ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल उसकी छोटी बहन उसकी मदद कर रही है, जब वह वापस काम पर चली जाएगी, तब उसका और उसके बच्चे का गुजारा कैसे होगा।

सास पर भी लगे गंभीर आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जुमुद्दीन अहमद ने उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का विरोध किया और उन पर काम करके पैसे कमाने का दबाव बनाया। इस वजह से बच्चों को अपना स्कूल और कॉलेज बीच में ही छोड़ना पड़ा।

इसके अलावा महिला ने अपनी सास पर भी इस फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि सास को अहमद की असली पहचान की पूरी जानकारी थी और उन्होंने उसकी कई शादियों का समर्थन भी किया।

शिकायत और गंभीर आरोपों के आधार पर हटोवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुमुद्दीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस नंबर 40/26 दर्ज किया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82, 84, 83, 81, 69 और 319 लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।