विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘सीजेपी आंदोलन से रोटियां सेंकना चाहते हैं मस्क-डोर्सी जैसे अरबपति’, दिल्ली पुलिस से सख्ती बढ़ाने की अपील

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM (GMT+05:30)

नवम कैपिटल के संस्थापक राजीव मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को विदेशी साजिश करार देते हुए अमेरिकी ...और पढ़ें

नवम कैपिटल के संस्थापक राजीव मंत्री ने आंदोलन को बताया ‘सूचना युद्ध’

नवम कैपिटल के संस्थापक राजीव मंत्री ने आंदोलन को बताया ‘सूचना युद्ध’

HighLights

  1. नवम कैपिटल के संस्थापक राजीव मंत्री ने आंदोलन को बताया ‘सूचना युद्ध’

  2. दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय से सख्ती व बल प्रयोग बढ़ाने की अपील

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नवम कैपिटल के संस्थापक राजीव मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को विदेशी साजिश करार देते हुए अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क और जैक डोर्सी पर आंदोलन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा किया कि बिटचैट और स्टारलिंक जैसी तकनीकों का इस्तेमाल मोबाइल नेटवर्क बंद होने की स्थिति में भी प्रदर्शनकारियों को संगठित रखने और इंटरनेट तक पहुंच बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, मस्क या डोर्सी के सीजेपी आंदोलन को समर्थन देने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्री ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि डोर्सी का बिटचैट इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी संदेश पहुंचाने में सक्षम है, जबकि मस्क की स्टारलिंक उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा है। उनके मुताबिक, इन तकनीकों के चलते सरकार के लिए संचार पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम और एक्स पर प्रचार सामग्री के जरिये युवाओं को प्रभावित किया जा रहा है। मंत्री ने इसे महज संयोग मानने के बजाय बड़े पैमाने पर चल रहा ‘सूचना युद्ध’ बताया।

उन्होंने भारतीय तकनीकी उद्यमियों, निवेशकों और अधिकारियों से भी ऐसे प्रभावशाली कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

मंत्री ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानून की पूरी ताकत इस्तेमाल करने की मांग की। अपने पोस्ट में उन्होंने लाठीचार्ज और गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने तक की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को गुंडा बताते हुए आरोप लगाया कि वे दिल्ली को ठप करने की कोशिश कर रहे हैं।