तिरुवन्नामलाई मंदिर विवाद: मुस्लिम व्यक्ति के प्रवेश पर भड़की भाजपा; मंत्रियों से मांगी सार्वजनिक माफी
तमिलनाडु भाजपा ने शनिवार को मंत्री एस. रमेश और आधव अर्जुन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सिर ...और पढ़ें

तिरुवन्नामलाई मंदिर में मुस्लिम व्यक्ति के प्रवेश पर भाजपा ने मंत्री से की माफी की मांग
HighLights
तमिलनाडु भाजपा ने मंत्रियों को घेरा, परंपरा उल्लंघन का लगाया आरोप
तिरुवन्नामलाई मंदिर में गैर-हिंदू के प्रवेश पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल
पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा ने शनिवार को मंत्री एस. रमेश और आधव अर्जुन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सिर पर टोपी पहने एक गैर-हिंदू सहयोगी को तिरुवन्नामलाई के प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर मंदिर में प्रवेश दिलाया, जो मंदिर के नियमों और न्यायिक निर्देशों का उल्लंघन है।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने दावा किया कि यह मद्रास हाई कोर्ट के जनवरी 2024 के आदेश के विपरीत है।
उनके अनुसार, आदेश में गैर-हिंदुओं को देवता के प्रति आस्था और हिंदू रीति-रिवाजों के पालन संबंधी लिखित घोषणा के बिना मंदिर के ध्वजस्तंभ से आगे जाने पर रोक लगाई गई थी।
तिरुपति ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि मंदिरों की धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने दोनों मंत्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की।
