विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में भाजपा का 'क्लीन स्वीप': 10 में से 9 नगर निगमों में BJP का महापौर, विपक्ष का सूपड़ा साफ

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:49 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 07:09 AM (IST)

जयपुर सहित राजस्थान के तीन बड़े शहरों में नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल ...और पढ़ें

राजस्थान के 10 में नौ शहरों में भाजपा का महापौर (फोटो- एक्स)

राजस्थान के 10 में नौ शहरों में भाजपा का महापौर (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. राजस्थान के 10 में नौ शहरों में भाजपा का महापौर

  2. तीनों निगमों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है

  3. तीनों निगमों में महापौर का चुनाव शुक्रवार को हुआ है

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर सहित राजस्थान के तीन बड़े शहरों में नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जयपुर के साथ ही कोटा और जोधपुर नगर निगम में भाजपा के उम्मीदवार महापौर निर्वाचित हुए हैं।

तीनों निगमों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। जयपुर में सुनील कोठारी, कोटा में अनुसुईया गोस्वामी और जोधपुर में प्रसन्न मेहता को महापौर चुना गया है। तीनों निगमों में महापौर का चुनाव शुक्रवार को हुआ है।

इससे पहले सात निगमों में चुनाव पिछले सप्ताह सम्पन्न हुए थे। ऐसे में अब राजस्थान के 10 में से नौ नगर निगमों में भाजपा के महापौर होंगे, जबकि केवल बीकानेर में कांग्रेस का महापौर बना है।

महापौर चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक तीनों सीटों की नतीजे घोषित हुए। प्रदेश के 309 निकायों में भाजपा का 203 सीटों पर कब्जा है।