BRICS Summit 2026 Live Updates: 'विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विकल्प नहीं, पूरक हैं', ब्रिक्स नेताओं से बोले पीएम मोदी
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इस महासम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्राध्यक्षों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
-1789278267830_m.webp)
भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी(फोटो: सोशल मीडिया)
BRICS Summit 2026: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेता और खास मेहमान एक मंच पर जुटे हैं।
इस अहम बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका, ईरान व मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता वैश्विक विकास और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक विशेष ओपन सेशन में महामंथन करेंगे।
आज होने वाले इस ओपन सेशन का थीम रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच नवाचार, आर्थिक लचीलेपन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।
एयरपोर्ट रवाना हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बीजिंग वापसी के लिए हवाईअड्डे रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उन्होंने अन्य वैश्विक नेताओं के साथ साझा फैमिली फोटो खिंचवाई और मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।
बढ़ते तनाव से आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है बुरा असर: PM मोदी
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव का आम लोगों की जिंदगी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। PM मोदी ने बताया कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए ब्रिक्स अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का भरोसा बढ़ा है।
AI, डेटा सिस्टम को किसानों की जरूरत से जोड़ना
BRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल कृषि पर आधारित ब्रिक्स नेटवर्क किसानों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। इस पहल के माध्यम से एआई, जियोस्पेशियल तकनीक और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को किसानों की वास्तविक जरूरतों के साथ जोड़ा जाएगा। तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार के रूप में इस्तेमाल हमारी साझा प्रगति में बाधा बन सकता है। इसलिए, हमने तकनीक को अपनाने में समावेशिता पर जोर दिया है।
पीएम मोदी ने सप्लाई चेन, इनोवेशन और डिजिटल कृषि पर दिया जोर
BRICS Summit 2026: दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स लॉजिस्टिक सप्लाई चेन कोऑपरेशन फ्रेमवर्क हमारीसप्लाई चेन को अधिक विश्वसनीय और लचीला बनाने में मदद करेगा। इनोवेशन के तहत, ब्रिक्स इनक्यूबेटर नेटवर्क हमारे स्टार्टअप्स और इनक्यूबेटर्स को जोड़ेगा। हमने नवोन्मेषी और बड़े स्तर पर अपनाए जाने वाले समाधानों को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा है।
ब्रिक्स नेताओं के साथ पीएम मोदी ने खिंचवाई फैमिली फोटो
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज दिया। इस खास ग्रुप फोटो में पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका, ईरान व मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष एक ही मंच पर नजर आए।
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
BRICS Summit 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ आज ब्रेकफास्ट मीटिंग पर शिष्टाचार मुलाकात की। बता दें कि मलेशियाई प्रधानमंत्री वर्तमान में भारत में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं।
ग्लोबल ग्रोथ पर सेशन के लिए भारत मंडपम पहुंचे ब्रिक्स नेता
BRICS Summit 2026: रविवार को ब्रिक्स के ओपन सेशन के लिए दुनिया भर के नेता भारत मंडपम पहुंचने लगे हैं। पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनामी प्रधान मंत्री ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति इवारिस्ट नदायिशिमिये, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा के उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया।
BRICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी पहुंचे भारत मंडपम
BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे। समिट के दूसरे दिन, यानी रविवार को नेता एक ओपन सेशन में हिस्सा लेंगे। इसमें समिट की मुख्य थीम के अहम पहलुओं जैसे लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी पर चर्चा होगी।
ब्रिक्स समिट का दूसरा दिन कई अहम मुद्दों पर होगा ओपन सेशन
BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन एक अहम ओपन सेशन होगा। ब्रिक्स देशों के नेता वैश्विक विकास रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।
