विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर: कार पर '12 लाख का गधा' लिखकर धरने पर बैठा परिवार, कंपनी ने वापस ली गाड़ी

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:00 AM (IST)

राजस्थान के दीपक शर्मा ने अपनी कार पर लिखा, 'टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन ...और पढ़ें

दीपक बोले सितंबर 2023 में 12 लाख रुपये में टाटा टियागो कार खरीदी थी

दीपक बोले सितंबर 2023 में 12 लाख रुपये में टाटा टियागो कार खरीदी थी

HighLights

  1. टाटा टियागो ईवी में लगातार कुछ न कुछ आ रही थी दिक्कत

  2. दीपक बोले सितंबर 2023 में 12 लाख रुपये में टाटा टियागो कार खरीदी थी

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के अलवर में मंगलवार को एक परिवार टाटा कार के शोरूम के बाहर धरने पर बैठ गया। परिवार के मुखिया दीपक शर्मा ने अपनी कार पर लिखा, 'टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन तौलने के तो काम आएगा। टाटा क्लासिक मोटर्स से मैंने यह गधा 12 लाख रुपये में खरीदा था।'

अलवर जिले में उपखंड अधिकारी कार्यालय में कार्यरत दीपक शर्मा मंगलवार को परिवार सहित धरने पर बैठे तो हरकत में आए कंपनी प्रशासन ने उनसे बातचीत की।

दोपहर में कंपनी ने उनकी कार वापस ले ली और 12 लाख रुपये का चेक दे दिया। समझौता होने पर दीपक ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

दीपक ने कहा, उन्होंने जब से यह कार खरीदी, तब से लगातार समस्याएं आती रहीं हैं। कभी बैटरी खराब हुई तो कभी एसी और अन्य समस्याएं हुईं।

कई बार शोरूम एवं कंपनी में शिकायत की गई, सुधार कार्य भी हुआ, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। दीपक ने बताया कि उन्होंने 12 सितंबर, 2023 में अलवर में 12 लाख रुपये में टाटा टियागो कार खरीदी थी।