विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

140 करोड़ के घोटाले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार, ईडी ने लिया रिमांड पर

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM (IST)

140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग (धान से चावल बनाने की प्रक्रिया) घोटाले में ईडी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ...और पढ़ें

140 करोड़ के घोटाले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

140 करोड़ के घोटाले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

HighLights

  1. पूछताछ के बाद रामगोपाल अग्रवाल को ईडी ने लिया रिमांड पर

  2. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने रायपुर जेल में ही तीन दिनों तक उनसे पूछताछ की थी

जेएनएन रायपुर। 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग (धान से चावल बनाने की प्रक्रिया) घोटाले में ईडी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया।

कोर्ट ने पूछताछ के लिए रामगोपाल को 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी इस मामले में साल 2024 में ही अदालत में आरोप-पत्र पेश कर चुकी है, लेकिन अब तक रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ नहीं हो पाई थी।

गिरफ्तारी से पहले ईडी ने रायपुर जेल में ही तीन दिनों तक उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद आगे की जांच के लिए उन्हें कस्टडी में लिया गया।मामला खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 से जुड़ा है।

उस समय कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई थी। जांच में पता चला कि इसके बदले में मिल मालिकों से दो किस्तों में 20-20 रुपये प्रति क्विंटल लिए गए।

रामगोपाल पर आरोप है कि उन्होंने इस घोटाले से मिली रकम पार्टी फंड के लिए जुटाई थी। अग्रवाल शराब घोटाले में भी आरोपित हैं।

इस मामले में भी जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आरोप-पत्र पेश किया। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।